उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: पेंशनरों को मिली राहत, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी

देहरादून न्यूज़– प्रदेश सरकार ने राजकीय कर्मचारियों के बाद अब पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को भी बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने सातवें वेतनमान के अंतर्गत देय महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके बाद पेंशनरों को अब 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत महंगाई राहत दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ‘पैसा दोगुना’ स्कीम का बड़ा खुलासा, GMFX Global Limited पर 39 करोड़ की ठगी का आरोप, कमिश्नर ने दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

 

 

वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए। सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

 

वित्त विभाग के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। इसे पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के मासिक पेंशन भुगतान में सम्मिलित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाघ का कहर: जंगल में पशु चराने गए बुजुर्ग को बनाया शिकार, इलाके में दहशत

 

 

राज्य सरकार ने इससे पहले भी राजकीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी। अब पेंशनरों को समान लाभ देने के निर्णय को एक लोक-हितैषी कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सात वोटों से मिली रोमांचक जीत: मनमोहन गडकोटी बने लाखनमंडी क्षेत्र पंचायत सदस्य

 

 

सरकार का कहना है कि महंगाई के असर को कम करने और पेंशनभोगियों को राहत पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।