उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

रुद्रपुर में शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, क्षेत्र में सनसनी — केयरटेकर से पूछताछ जारी

रुद्रपुर न्यूज़- मंगलवार को रुद्रपुर में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी फेस-2 में रहने वाली 52 वर्षीय शिक्षिका सुषमा पंत की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

 

मूलरूप से अल्मोड़ा की रहने वाली सुषमा पंत किच्छा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। बताया जा रहा है कि वह घर पर अकेली रहती थीं, जबकि उनके साथ करीब 14-15 साल से यूपी निवासी अजय मिश्रा केयरटेकर के रूप में रह रहा था। अजय मिश्रा दक्ष चौराहे पर एक होटल भी संचालित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-यहां बारिश में भरभराकर गिरा मकान, सो रहे दंपति की मौत, एक घायल।

 

 

मंगलवार सुबह सुषमा ने घर के बाहर पूजा के लिए गुलाब के फूल तोड़े और इसके बाद वह घर के अंदर चली गईं। इस दौरान अजय घर से बाहर होटल चला गया था। दोपहर में जब वह लौटा, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख दंग रह गया — सुषमा आग से बुरी तरह झुलसी हुई मृत अवस्था में पड़ी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- संवाद और सहयोग से संस्था मजबूत बनेगी : मंजुल सनवाल

 

 

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और सोसायटी अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

 

सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई नवीन जोशी, एएसएसआई मोहन जोशी और फोरेंसिक टीम प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर शिक्षिका को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इस पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अजय मिश्रा से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ गजब का चरस तस्कर, ससुराल में करता था भांग की खेती, ANTF ने ढाई किलो चरस के साथ पकड़ा

 

 

🔹 घटना स्थल: कौशल्या कॉलोनी फेस-2, रुद्रपुर
🔹 मृतका: सुषमा पंत (52 वर्ष), शिक्षिका
🔹 संदेह: केयरटेकर अजय मिश्रा पर हत्या का शक
🔹 जांच: पुलिस व फोरेंसिक टीम सक्रिय, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा