उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, इस आदेश के जारी होने से मिलेगा फायदा

उत्तराखंड के निगमों, निकायों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ गया है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। निगम महासंघ ने इस पर सरकार का आभार जताया है।पांचवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 443 प्रतिशत के बजाय 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चार माह में छह वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर नकाबपोश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..

वहीं, छठवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 239 प्रतिशत के बजाय 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सातवें वेतनमान में 50 के बजाय 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(भर्ती-भर्ती) यहां 10वीं और 12 वीं पास के लिए 1720 पदों पर आई भर्ती
निगम महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने इस आदेश पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा लाभ उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जो निगम, निकायों से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इससे पहले सेवारत कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिल चुका है।