उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड वन विकास निगम पश्चिमी हल्द्वानी कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन प्रियंक जखमोला बने प्रभागीय अध्यक्ष, अनुज गोस्वामी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

लालकुआं न्यूज़- उत्तराखंड वन विकास निगम पश्चिमी हल्द्वानी कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ युवक तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, भीड़ ने की पिटाई, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

 

नवगठित कार्यकारिणी में प्रियंक जखमोला को प्रभागीय अध्यक्ष, अनुज गोस्वामी को उपाध्यक्ष, प्रकाश सिंह अधिकारी को प्रभागीय मंत्री, पनीराम आर्या को कोषाध्यक्ष, सुरेश चन्द्र बहुगुणा को सहयुक्त मंत्री, सचिन डिमरी को संगठन मंत्री, नन्दन सिंह नेगी को संगठन मंत्री द्वितीय तथा विरेंद्र कुमार आर्या को प्रचार मंत्री चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड के युवाओ के लिए अच्छी खबर, क्योंकि उत्तराखंड में इन विभागों में बड़े पैमाने पर होंगी भर्तियां।

 

चुनाव उपरांत आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, कर्मचारी हितों की रक्षा करने तथा निगम में पारदर्शी कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी हुईं सम्‍मानित