उत्तराखण्डकुमाऊं,

दर्दनाक: आग में जिंदा जला युवक, यहाँ आमने-सामने भिड़े दो डंपर, भिड़ंत के बाद लगी आग, ऐसे पाया गया काबू

काशीपुर में दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान डंपर में आग लग गई और आग लगने से डंपर चालक की जलकर मौत हो गई। नेशनल हाईवे-74 पर काशीपुर टोल टैक्स पार करने के बाद दो डंपर की जोरदार भिड़ंत होने से दोनों डंपरों में आग लग गई। आग लगने के बाद डंपर में बैठा चालक आग की चपेट में आ गया और जल गया। जलने के कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार नव दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल, परिवार में मचा कोहराम..

 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए बधित होते यातायात को सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट, विपक्ष ने पलटी मेज-तोड़ा माइक

 

बताया जा रहा है की नेशनल हाईवे 74 के कुछ हिस्से को वाहनों के आने-जाने के लिए वनवे कर दिया गया है। जिस वजह से आने जाने वाले वाहन एक ही साइड से होकर गुजर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- माले ने गैस और तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन