उत्तराखण्डकुमाऊं,

पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे सीओ और कोतवाल, खुफिया विभाग भी रहा अलर्ट

लालकुआं न्यूज़- पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार को लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां बिजली विभाग का गजब हाल, उपभोक्ता को 05 महीने का बिजली बिल भेजा 2 लाख 62 हजार का

 

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारी दल ने मोतीनगर, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव और हल्दूचौड़ क्षेत्र में स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मतदान के दिन संभावित भीड़ और सुरक्षा चुनौती को देखते हुए रणनीति बनाई और पुलिस बल की तैनाती, निगरानी कैमरों की स्थिति एवं एंटी सोशल एलिमेंट्स पर नजर रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार एआरटीओ पर लटकी निलंबन की तलवार, उप निरीक्षक मुकेश वर्मा की पिटाई का है मामला

 

 

अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस व खुफिया तंत्र को सक्रिय कर हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – सीएम धामी ने बुलाई हाई लेवल बैठक, बनभूलपुरा में लगा कर्फ्यू, दंगाइयों के खिलाफ एक्शन के दिए निर्देश

 

 

📸 फोटो परिचय: मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल दिनेश फर्त्याल और खुफिया विभाग के अधिकारी।