उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ गौला नदी में नहाने गया 10 साल बच्चा नदी के तेज बहाव में बहा, यहाँ मिला बच्चे का शव

हल्द्वानी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बह गया। बच्चे का शव गोरापड़ाव में मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड में सात दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ,

बताया जा रहा है कि अमरजीत उम्र10 वर्ष पुत्र राजेंद्र निवासी राजपुरा सुबह गौला नदी में नहाने गया था। तभी अचानक वह अनियंत्रित हो गया और नदी के तेज बहाव में ओझल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू

 

काफी देर खोजबीन के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला। बच्चे का पिता गुब्बारे बेचने का काम करता है। बेटे की माैत से परिवार में कोहा मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उपभोक्ताओं को झटका, प्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें