उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ जीजा को पीटकर-पीटकर सालों ने मार डाला

हल्द्वानी शहर के गफूर बस्ती में तीन भाइयों ने जीजा की इस कदर पिटाई कर दी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बाराबंकी का रहने वाला यह युवक यहां करीब डेढ़ महीने पहले आया था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। युवक के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही तहरीर दिए जाने की बात बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यात्रियों को भी महंगाई का झटका! चारधाम यात्रा होगी महंगी, जीएमवीएन ने टूर पैकेज में दो-तीन प्रतिशत बढ़ोत्तरी की

यूपी के बाराबंकी के दरियाबाग निवासी मोतिहार का पुत्र अमरीका उम्र 27 वर्ष यहां गफूर बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। किसी बात को लेकर बीती सोमवार रात उसके तीन सालों ने पिटाई कर दी। इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह अधमरा हो गया। इसके बाद अमरीका जैसे-तैसे राजपुरा में रहने वाली अपनी मौसी मुरेली के यहां पहुंचा। उसने मौसी को पूरी घटना बताई और सो गया। सुबह उठा तो वह चक्कर खाकर गिर गया। उसे बेस अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, जिले के 11 मार्ग हुए बंद।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसकी मौसी की सुपुर्दगी में दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। इस मामले में युवक के तीनों सालों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ किरायदारों का सत्यापन नही करने पर आठ मकान मालिकों का पुलिस ने किया चालान