उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ मानसिक रूप से कमजोर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास

रुद्रपुर में एक युवक अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

 

वार्ड नंबर 13 संजयनगर खेड़ा में शंकर मंडल (26) अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार की रात परिजन घर पर नहीं थे। इस दौरान शंकर ने कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर शंकर की चाची ने उसके छोटे भाई सहदेव को सूचना दी। इस पर सहदेव घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

यह भी पढ़ें 👉  जहरीली गर्लफ्रेंड: कोबरा सांप से डसवाकर बॉयफ्रेंड को दी थी खौफनाक मौत, जल्द ही 'माही' पर बनेगी वेब सीरीज

 

अनहोनी की आशंका पर उसने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में शंकर टिन शेड के पाइप पर धोती के फंदे पर लटका था। सहदेव ने भाई को फंदे से उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव के पंचनामे की कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि मृतक की अपनी मां से कहासुनी भी हुई थी। वह मानसिक रूप से कमजोर भी था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देवभूमि के लाल प्रणय नेगी के शहीद होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर

 

वह पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रसायन विज्ञान विभाग की शोध छात्रा बबीता कांडपाल को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड से नवाजा गया।