उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ प्रशासन की झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही, तीन क्लिनिक सील, नोटिस देने के साथ लगाया जुर्माना

हल्द्वानी न्यूज़ – आज रविवार दिनांक 28 जनवरी 2024 को जिलाधिकारी महोदया नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी। जिस पर 6 क्लीनिकों के दस्तावेज जाँच करने के उपरान्त 3 क्लीनिकों के दस्तावेज नियमानुसार न पाये जाने पर क्लीनिकल इस्टैब्लिसमेंट एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के अन्तर्गत नोटिस एवं जुर्माना लगाया गया तथा क्लीनिकों को भी सीलबंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना का पहला बैच होगा डिस्चार्ज, शादी पर सेना का सख्त नियम; नियम तोड़ा तो परमानेंट नौकरी से बाहर

जिनमें से श्री अमित कुमार रॉय एवं विमल कुमार रॉय के अभिलेख पूर्ण नहीं पाये गये तथा सौरभ विश्वास अपना क्लीनिक छोड़कर भाग गये तथा डॉ सौरभ विश्वास के क्लीनिक में भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाऐं, कालातीत दवाऐं एवं बायो मेडिकल वेस्ट पाया गया। जिसके क्रम में सीटी मजिस्ट्रेट महोदया के निर्देशानुसार उक्त क्लीनिक को सीलबंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए बड़ी खबर ‘टर्फ बिंदुखत्ता स्टारलाइट एरीना’ का 30 नवंबर को होगा उद्घाटन

वही समिति में सीटी मजिस्ट्रेट, श्रीमती ऋचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० रजत भट्ट, अर्बन हैल्थ ऑफिसर, श्री राघवेन्द्र रावत, प्राधिकरण से श्री अंकित, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की-यहाँ शराब के पैसे मांगने पर टेंट कर्मचारी के चेहरे पर काटा, आरोपित फरार