उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी – (बड़ी खबर) नैनीताल जनपद के अंतर्गत काठगोदाम में बनेगा बस टर्मिनल, बजट हुआ मंजूर, पहली किस्त हुई जारी

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां की प्रदान

देहरादून न्यूज़- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।


मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना की निर्माण लागत धनराशि रू0 6728.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू0 10.00 करोड़ की प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे ने पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए बंगाली कॉलोनी वासियों के घर नोटिस चस्पा कर दिया 7 दिन के अल्टीमेट

इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु रू0 3403.13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ युवकों ने अपने दोस्त पर किया जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारने के बाद फोड़ा सिर, धारदार हथियार से काटा अंगूठा, जाने पूरा मामला

आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि रू0 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नशे के बंटवारे को लेकर खूनी विवाद, युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी फरार