उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी – (बड़ी खबर) गौला से उपखनिज की निकासी को लेकर कुमाऊं कमिश्नर हुए गंभीर, दिए ये निर्देश

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी की गौला नदी में खनन शुरू नहीं होने के चलते राज्य सरकार को रोजाना करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। ऐसे में गौला नदी से उपखनिज की निकासी जल्द से जल्द हो, उसको लेकर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि गौला नदी से राज्य सरकार को रोजाना एक बड़े राजस्व की प्राप्ति होती है, ऐसे में उसको खोलने को लेकर तैयारियां चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत

वन निगम द्वारा संचालित तोल कांटों में भी कुछ दिक्कतें आ रही थी। जिसको दूर करने के प्रयास वन निगम द्वारा किए जा रहे हैं। वही जिला खनन समिति ने भी इस संबंध में बैठकें की हैं और खनन से जुड़े जो भी तकनीकी दिखते हैं। उनको दूर करने के निर्देश उनके द्वारा डीएम नैनीताल को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले 14 रास्ते हुए बन्द, लालकुआँ स्टेशन में भरा पानी, लगातार हो रही बारिश के चलते हालत हो रहे बेकाबू

उम्मीद है कि जल्द से जल्द गौला नदी में खनन शुरू किया जाए, ताकि सरकार को राजस्व मिल सके और स्थानीय स्तर पर खनन कारोबार से जुड़े हर तबके को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लालकुआं के 1 दर्जन से अधिक झोलाछाप क्लीनिको में मारा छापा, 5 अवैध क्लीनिक किए सीज।

हम आपको बता दे की हल्द्वानी की गौला नदी को कुमाऊं की लाइफ कहा जाता है नदी से उपखनिज की निकासी होने पर हल्द्वानी के व्यापार पर सकारात्मक भी असर पड़ता है।