उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) हल्द्वानी के पंचक्की चौराहे गोली कांड में दो आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी पुलिस ने देर रात पंचक्की चौराहे पर हुए गोलीकांड का खुलासा करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद की है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर रात पंचक्की चौराहे के एक कैफे में चंपावत के रहने वाले विशन सिंह को कैफे मालिक द्वारा उसके दोस्त की अवैध पिस्टल से गोली मार दी। जिसमें बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया और फिर उसके बाद बरेली अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस चुनाव अपडेट- चौथा चरण

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिशन सिंह को गोली मारने वाले कैफे के मालिक संजय बिष्ट और दीपक बिष्ट को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गोला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है की दोनों आरोपी चंपावत के रहने वाले हैं और कैफे में किसी बात पर विवाद होने के बाद युवकों द्वारा बिशन सिंह पर फायर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।