उत्तराखण्डकुमाऊं,

दीपावली केवल दीपों का नहीं, दिलों को रोशन करने का पर्व है” — विजय रोहित दुम्का

हल्दुचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

लालकुआं न्यूज़– भारतीय जनता पार्टी हल्दुचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने दीपों के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस: 13 से 16 जून तक महा ट्रैफिक प्लान लागू, टू-व्हीलर और भारी वाहनों की एंट्री बंद

 

 

दुम्का ने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना के साथ एकजुट रहने का संदेश देता है। दीपावली का यह पावन अवसर हमारे घरों के साथ-साथ हृदयों में भी प्रकाश फैलाने का समय है।

 

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और स्थानीय कारीगरों व छोटे व्यापारियों से सामान खरीदें। इससे “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बल मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ लड़कियों का बदला, बेल्ट, लात और घूसों से लड़के की करी जमकर धुनाई, पुलिस ने तीन युवक पकड़े

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि दीपावली पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है, इसलिए लोगों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण से बचते हुए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित दीपावली मनानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी आग, तीन वाहन जले, दमकल की चार गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया आग पर काबू

 

 

अंत में मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने भगवान श्रीराम से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।