उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग, नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाई आवाज

लालकुआं न्यूज़- नगर पंचायत लालकुआं अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने नगर में बढ़ती दुर्घटनाओं और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

 

 

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इस विषय पर कार्यालय पत्रांक 323/3/भार वाहन/2025-2026, दिनांक 04 सितम्बर 2025 को संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया था, जिसमें सुबह 8 बजे से शाम 10 बजे तक नगर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने का अनुरोध किया गया था। लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दोहरी वोटिंग पर सख्ती: एसआईआर शुरू, दो जगह वोट मिला तो कटेगा नाम, हो सकती है एक साल की सजा

 

 

उन्होंने कहा कि लालकुआं नगर छोटा होने के बावजूद नगर के मुख्य मार्ग के निकट प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित हैं। यहां हजारों बच्चे प्रतिदिन अध्ययनरत हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर रोजाना 10 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ फेसबुक पर हुआ युवक युवती को प्यार, फिर रचाई शादी, लंदन में पति को वीडियो कॉल कर महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

 

 

भारी वाहनों की तेज रफ्तार के चलते नगर में कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। अध्यक्ष लोटनी ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- पहाड़ पर चढ़ा बाहुबल: नैनीताल से अल्मोड़ा तक पंचायत चुनाव में गोलियां, अपहरण और अराजकता, वीडियो शामिल

 

 

उन्होंने पुनः प्रशासन से अनुरोध किया है कि नगर के मुख्य मार्ग पर सुबह 8 बजे से शाम 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि बच्चों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।