उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ छत की रेलिंग से गिरकर दो साल की बच्ची की मौत

हल्द्वानी न्यूज़– वनभूलपुरा थानाक्षेत्र के इंद्रानगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना मोहम्मदी चौक के पास की है, जहां बच्ची खेलते-खेलते रेलिंग के सहारे छत पर चढ़ने लगी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गई। करीब शाम 4:30 बजे यह हादसा हुआ, जब बच्ची अपनी मां और 10 वर्षीय बड़ी बहन के साथ घर पर थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ प्रशासन की एक बार फिर अतिक्रमण पर गर्जी जेसीबी, 15 भवनों को किया ध्वस्त

 

गिरने के बाद बच्ची को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले जाया गया, लेकिन वहां आईसीयू बेड न मिलने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची आयत के पिता जाहिर पेशे से पुताई के ठेकेदार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल की स्कूली बच्चों को सुरक्षित महसूस कराने की पहल है जारी, स्कूलों के आस-पास रहा पुलिस का पहरा, मनचलों/ अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र

 

हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह दुखद घटना एक बार फिर घरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रहने वाले युवा ने रचा इतिहास, बनाई पूरी तरह इलेक्ट्रिक उड़ने वाली गाड़ी, वीडियो शामिल