उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: नशे में वाहन चलाने वाले दो चालक गिरफ्तार, वाहन किए गए सीज

सड़क सुरक्षा के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर अभियान जारी

नैनीताल न्यूज़– सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन में थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 05-06 नवंबर 2025 की रात्रि को चौकी मल्ला गेट काठगोदाम क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव दोबारा होगा, कांग्रेस के ‘अपहरण’ आरोप पर कड़ा रुख

 

 

अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते हुए दो चालक पकड़े गए —
1️⃣ हेमन्त कुमार, पुत्र विजय कुमार, निवासी प्रेमपुर लोशज्ञानी, आनंदपुर, हल्द्वानी (उम्र 34 वर्ष)
2️⃣ आशीष कुशवाहा, पुत्र धन सिंह, निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, 96 एमजी रोड, हजरतगंज, लखनऊ (उम्र 28 वर्ष)

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई झुग्गिया जलकर हुई राख

 

 

दोनों को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम (एम.वी. एक्ट) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए दोनों के वाहनों को सीज कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आपदा प्रबंधन को हर वक्त तैयार रहने के निर्देश, सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल समन सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, और कांस्टेबल कारज सिंह शामिल रहे।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।