उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्द्वानी- गांधी जयंती 2 अक्टूबर से 108 दिन यानी 13 फरवरी 2024 तक खादी के सभी वस्त्रों में बंपर छूट, उठाएं लाभ

हल्द्वानी न्यूज़– देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खादी वस्त्र पहनने और इस्तेमाल करने की अपील की है। जिसे देखते हुए हमेशा की तरह गांधी जयंती 2 अक्टूबर से 108 दिन यानी की 13 फरवरी तक खादी के वस्त्रों में 25% की छूट दी जा रही है।

वही क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम हल्द्वानी के सचिव श्री दीप चंद्र जोशी ने बताया की गांधी आश्रम हल्द्वानी जिला नैनीताल के अंतर्गत आने वाले सभी गांधी आश्रमों में खादी, रेशमी, उनी और पौली के सभी प्रकार के वस्त्रों में 25% की छूट दी जा रही है। उन्होंने समस्त जनता से इस छूट का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- क्रेशरों द्वारा रेट गिरने से नाराज खनन व्यवसाईयों ने स्टोन क्रशरों में किया बवाल, क्रेशर संचालकों ने लगाया यह सनसनीखेज आरोप, कल से शुरू होगी आर-पार की यह लड़ाई, देखें वीडियो

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम कलावती कॉलोनी हल्द्वानी के सचिव श्री दीप चंद्र जोशी का कहना है कि उनके सभी गांधी आश्रमों में खादी की रजाई, गद्दा, तकिया, दरी, आसन, धोती, डस्टर, तोलिया, गमछा इसके अलावा रेडीमेड वस्त्रों में कुर्ता, पजामा, सदरी, लेडिस कुर्ती, टोपी, झूले, कॉटन की साड़ी तथा उनी वस्त्रों में सदरी, स्वेटर, शॉल, चादर, कंबल, मफलर, टोपी सहित रेशमी कुर्ता, रेशमी साड़ी, बास्केट वह अन्य वस्त्र भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। जिनमें विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइन बनाए गए हैं जो कि ग्राहकों को बेहद पसंद आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- विजिलेंस की टीम में सहायक अभियंता को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उन्होंने अगले 108 दिन यानी 13 फरवरी 2024 तक इस छूट का लाभ उठाने के लिए सभी गांधी आश्रमों के स्टालों में जाकर खादी वस्त्र खरीदने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त, 12 घंटे किया, बीयर बार और पब पर प्रशासन की कार्यवाही