उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ हादसे के बाद छात्र की आत्महत्या के मामले में आया नया मोड़, पिता ने चार लोगों पर लगाए संगीन इल्‍जाम, पुलिस ने जांच की शुरू

  • पिता का आरोप, मारपीट और बतमीजी से आहत होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली
  • पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

हल्द्वानी न्यूज़– नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल में पढऩे वाले छात्र की आत्महत्या से जुड़े मामले में नया मोड़ आया है। काठगोदाम थाने में इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और आत्महत्या को उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पिता का कहना है कि मारपीट और बतमीजी से आहत होकर ही बेटे ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी से भरे प्लॉट में युवक का मिला शव, एक कार भी हुई बरामद

 

दमुवाढूंगा के कैलाश व्यू कालोनी निवासी एमपी साह मर्चेट नौकरी में अमेरिका में तैनात हैं। बेटा देव नैनीताल के एक स्कूल में पढ़ाई करता है। नौ अगस्त को देव अपने साथियों संग भुजियाघाट में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। वापसी में देव की गाड़ी से निर्मला स्कूल के पास एक अन्य गाड़ी में टक्कर लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ऑटो/ ई-रिक्शा के बाद अब होगा टैक्सी बाइक का सत्यापन, बनेगी SOP, और ऐसे ई-रिक्शा/ऑटो चालक जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया, उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

 

इसके बाद घबराहट में जब उसने गाड़ी आगे बढ़ाई तो पोलो कार सवार रेहान, अरफराज नसीम, कृष्णा और तनिष्क ने देव की गाड़ी को जबरन रोकना शुरू कर दिया। आरोप है कि रेहान ने पीछा कर अपने साथियों संग पत्थरों से हमला कर गाड़ी को नुकसान भी पहुंचाया और साथ ही देव को पीटना भी शुरू कर दिया।

 

इसके बाद देव किसी तरह घायल हालत में ही दमुवाढूंगा स्थित अपने घर पहुंच गया। यहां अगली सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसडीएम परितोष वर्मा ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बने तीन रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण

 

वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि रेहान और उसके साथियों की प्रताड़ना की वजह से ही देव ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। इसलिए सभी आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।