उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

रुद्रपुर : एसएलओ के खाते से 13 करोड़ गबन करने में इंडसइंड बैंक मैनेजर और महिला कैशियर गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

ऊधमसिंह नगर– उधमसिंह नगर जिले मे एसएलओ के खाते 13 करोड़ 51 लाख रूपये के गबन करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इंडसइंड बैंक के मैनेजर और महिला केशियार को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस 7.5 करोड़ रूपये फ्रिज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हादसे का शिकार हुए यूपी के बाइक सवार, दो युवकों के अलकनंदा नदी में बहने की आशंका, पुलिस युवकों की तलाश में जुटी

 

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता कर बताया आरोपियों ने कलर पेपर पर प्रिंट करके चेक बनाकर एसएलओ के सरकारी खाते से करोडो रुपये का गबन किया था। एसएलओ कोस्तुभ मिश्रा की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर बैठक,

 

अब पुलिस ने जाँच के बाद बैंक मैनेजर देवेंद्र पुत्र होशियार निवासी कुंदेशवारी काशीपुर और कैशियार प्रियम सिंह पत्नी रजत निवासी आवास विकास रुद्रपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करोडो का गबन करने कैसे बाद बैंक कैसे रिजाइन दे दिया था। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ मर्डर की सूचना पर दौड़ी नैनीताल पुलिस, होमस्टे के कमरे का नजारा देखकर रह गई दंग, चादर पर था कुछ ऐसा...