उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- (हैवानियत) यहाँ युवक द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश हुई नाकाम तो दरिंदे ने पत्थर से कई बार कुचला सिर, हालत देख कांप उठे लोग।

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी के राजपुरा गेट के करीब गौला नदी में 12 साल की मासूम बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की गई। नाकाम होने पर दरिंदे ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। उसने पत्थर से बालिका का जबड़ा भी तोड़ दिया। सिर पर कई हमले किए और उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गया। वही बकरी चरा रहे दंपती ने झाड़ियों में बालिका को लहूलुहान पड़े देखा, इस पर युवाओं की मदद से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया।

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति इन दिनों अपने घर के निर्माण में लगा है। बताया जा रहा है कि वह निर्माण कार्य के लिए मंगलवार सुबह गौला नदी से रेता निकालने गया था। उसे लौटने में देरी हुई तो पत्नी ने 12 साल की बेटी को खाना लेकर पिता के पास भेज दिया। घर से दूर पिता के लिए खाना लेकर निकली बालिका वहां तक पहुंची ही नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् भागवत् पुराण के श्रवण से मनुष्य के सभी कष्ट व्याधियां और संकोच समाप्त हो जाते हैं- पंडित दुर्गा दत्त त्रिपाठी

इधर जब पिता घर पहुंचा और पत्नी ने बेटी के बारे में पूछा तो आनन-फानन में पिता अपने साले को लेकर उसकी तलाश में निकल पड़ा। गौला नदी किनारे जंगल के पास बकरी चरा रही माया और उसके पति सुरेश कश्यप ने बताया कि एक लड़की लहूलुहान हालत में झाड़ियों में पड़ी थी। जिसे पुलिस सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गई है।

वे वहां से एसटीएच पहुंच गए। तब तक चिकित्सकों की टीम ने लड़की का परीक्षण शुरू कर दिया था। पता चला कि पत्थर से लड़की के चेहरे पर वार किया गया है, जिससे उसका जबड़ा टूट गया है ओर होंठ से ठुड्डी तक और सिर के पीछे गहरे घाव हैं। इधर, डाॅक्टर बालिका की हालत खतरे से बाहर, लेकिन नाजुक बता रहे हैं।

वही एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शायद डर की वजह से वह बार-बार बयान बदल रही है। मौके पर डॉग स्क्वाॅयड को भेजा गया है ओर साथ ही सीओ को पूरे मामले की गहन छानबीन के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां जंगल में घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर किया घायल

राजपुरा गेट से उत्तर की तरफ करीब एक किलोमीटर दूर नदी की ओर जंगल किनारे झाड़ियों में नाबालिग लहूलुहान पड़ी थी। मौके पर पानी की बोतल, पॉलीथिन में खाने का डिब्बा और नमकीन पड़ी थी। यह जगह पैदल कच्चे रास्ते से करीब 150 मीटर दूर जंगल की ओर है। उधर, घटनास्थल के पास गुटखे की पीक के निशान पाए गए हैं।

नाबालिग लड़की के चेहरे और सिर पर इस कदर वार किए गए थे कि वह सही से बात नहीं कर पा रही है। पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो उसने खुद ही अपना और पिता का नाम बताया। उसके सिर में गहरी चोट का भी अंदेशा जताया जा रहा है।

राजपुरा में कुष्ठ आश्रम के पास रहने वाली माया और उसका पति बकरियां चराने गए थे। इस दौरान माया ने बकरियों को जब आवाज लगाई तो घायल लड़की ने तीन बार बचाओ-बचाओ की गुहार लगाई। माया की मानें तो बकरियां चराते वक्त जंगल की ओर चली गई थी। बकरियां जंगल में गुम न हो जाएं, इस पर उन्होंने बकरियों को बुलाने के लिए आओ की आवाज लगाई। इस बीच जंगल किनारे झाड़ियों से बचाओ की आवाज आई। माया घबरा गईं। उन्होंने अपने पति को वहां भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  फिर हिला दिल्ली-एनसीआर

सुरेश ने देखा तो वहां लहूलुहान बालिका पड़ी थी। तभी क्रिकेट खेलने जा रहे पंकज, संतोष, संजय और सौरभ अपने साथियों के साथ गुजर रहे थे। माया ने उन्हें रोका और मदद मांगी। लड़के मौके पर गए, लेकिन इस डर से उन्होंने संध्या की मदद नहीं की कि कहीं वे पुलिस के चक्कर में न फंस जाए। इस पर पंकज ने अपने दो साथियों को मौके पर छोड़ा और अन्य दो साथियों के साथ राजपुरा चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एक कट्टे से उठाकर लड़की को अस्पताल ले जाया गया।