उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(अभी-अभी) यहाँ शादी की सालगिरह पर घर में बन रहा था खाना, अचानक फट गया सिलेंडर, मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी के अंबेडकर नगर क्षेत्र में आज एक घर में सिलेंडर फटने के चलते भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  (अच्छी खबर) हल्दूचौड़ की बेटी बनी लेफ्टिनेंट

जिसके बाद पुलिस और 108 की मदद से झुलसे हुए लोगों को सुशीला तिवारी और कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है, हम आपको बता दें कि आज जिस घर में आग लगी वहा शादी की सालगिरह थी और वहां पर खाना बन रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

इसी दौरान सिलेंडर फट गया, जिसमें आग तेजी से फैल गई, आग बुझाने में राकेश राजपूत, लखीमपुरिया, प्रताप सागर झुलस गए, जिन्हें बाहर निकाल कर तत्काल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पर इमरजेंसी वार्ड में दो लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ घी का बड़ा डिब्बा लाने पर मां ने बेटी को डांटा, नाराज होकर बेटी ने लगा ली फांसी, पुलिस ने ऐसे बचाई युवती की जान।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी पहुंच गई है, जहां पर वह डॉक्टरों से बातचीत की और घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए साथ ही घायलों के परिजनों से बातचीत की और उनको हिम्मत दी।