उत्तराखण्डकुमाऊं,

गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग

लालकुआं न्यूज़– गौ माता राज्य माता जनजागरण अभियान के संयोजक विनोद चंद्र भट्ट ने देवभूमि उत्तराखंड में गौ माता को राज्य माता का संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर चल रहे जनआंदोलन की जानकारी दी।

 

 

हल्दूचौड में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में संचालित किया जा रहा है। भट्ट ने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहाँ चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर इस अधिकारी को आबकारी आयुक्त ने किया निलंबित

 

 

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय को भी ई-मेल किया गया है तथा विधानसभा भवन में ज्ञापन की प्रति जमा कराई गई है। विधानसभा अध्यक्ष को स्पीड पोस्ट से ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि 36 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखित समर्थन पत्र भेजकर इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथ्वाल ने भी मांग का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी मिल द्वारा लालकुआं में लगाए स्वास्थ्य शिविर में 832 लोगों ने कराया उपचार, जाच एवं प्राप्त की दवाइयां

 

 

जनजागरण अभियान के तहत हरिद्वार से देहरादून तक 15 दिवसीय दंडवत यात्रा, देहरादून में पांच दिवसीय अन्न-जल त्याग उपवास, हल्दूचौड़ से गर्जिया देवी मंदिर तक 22 दिवसीय दंडवत यात्रा तथा विभिन्न मंदिरों में अखंड ज्योति के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। भट्ट ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिल रहा है और राज्य सरकार से आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय को सदन में रखकर निर्णय लेने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में थमा लोकसभा चुनाव का प्रचार, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी सहित 5 सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच जंग

 

 

प्रेस वार्ता में भुवन भट्ट, भुवन सिंह बिष्ट, कैलाश पड़लिया, मनीष तिवारी, हेम दुमका, हर्षित बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।