उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी: MBPG कॉलेज गेट पर बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ीं दो छात्राएं, लात-घूंसे चले, बाल नोचे

हल्द्वानी न्यूज़- शहर के एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दो छात्राएं कथित तौर पर बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ गईं। कॉलेज गेट के बाहर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। दोनों छात्राओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले और एक-दूसरे के बाल खींचने व नाखून मारने तक की नौबत आ गई।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। कॉलेज गेट पर अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर सुरक्षा कर्मी, कर्मचारी और अन्य छात्र-छात्राएं भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ लापता बुजुर्ग को बाघ ने बनाया अपना निवाला, वनकर्मियों ने 20 घंटे चलाया सर्च अभियान, छह किमी दूर मिला शव

 

 

मौके पर मौजूद दोनों छात्राओं के साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, कुछ देर बाद एक छात्रा कुछ छात्रों के साथ दोबारा मौके पर पहुंच गई, जिससे फिर तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए सभी को फटकार लगाई और कॉलेज गेट से बाहर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और स्कूटी बरामद

 

 

कॉलेज कर्मचारियों के अनुसार, दोनों छात्राओं के बीच कथित तौर पर बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। साथ ही पिछले वर्ष हुए छात्रसंघ चुनाव में एक छात्र प्रत्याशी के समर्थन को लेकर भी दोनों के बीच बहस हुई, जिसने बाद में मारपीट का रूप ले लिया।

 

 

वहीं, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एन.एस. बनकोटी ने कहा कि उन्हें घटना की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज परिसर में किसी भी प्रकार की अराजकता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में कोई छात्र या छात्रा दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 30 वर्षों तक फर्जी दस्तावेज से सरकारी नौकरी का सुख भोगा, अब लग सकती है वाट, उत्‍तराखंड सिंचाई विभाग में चौंकाने वाला मामला

 

 

घटना का वीडियो और जानकारी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से अनुशासन बनाए रखने और किसी भी विवाद को हिंसा का रूप न देने की अपील की है।