उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी नगर निगम ने प्रशासन और पुलिस के साथ अतिक्रमण के खिलाफ चलाया संयुक्त अभियान, आठ कब्जेदारों का क्या चालान, वसूला जुर्माना

हल्द्वानी न्यूज़- नगर निगम ने प्रशासन-पुलिस के साथ अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ पर व्यापार कर रहे अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया। गंदगी फैलाने पर निगम ने 10400 रुपये जुर्माना वसूला और आठ कब्जेदारों का चालान भी किया।

 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर निगम की टीम ने तिकोनिया से लेकर नगर निगम के पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर सामान बेचने वालों का सामान जब्त किया। टीम ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार पिकअप सामान जब्त कर नगर निगम में रखवा दिया। टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर भागने लगे। उधर नगर निगम की टीम ने गंदगी फैलाने पर नौ लोगों का चालान कर 10400 रुपया वसूल किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कोतवाल उमेश मलिक, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में दो की मौत, दो घायल

 

हल्द्वानी– सुशीला तिवारी के पास नगर निगम की पेड पार्किंग में अतिक्रमणकारियों ने ठेले, फड़ लगा दिए हैं। कई जगह टिन के खोखे तक रख दिए हैं। मामले में निगम के अधिकारी जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण सुशीला तिवारी अस्पताल के पास जाम लग रहा है। नगर निगम ने सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक ठेकेदार को पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। पार्किंग वाले क्षेत्र में दोनों ओर ठेले और फड़ लग गए हैं। ठेकेदार की ओर से निगम में इसकी शिकायत भी की गई है। इसके बाद भी निगम के अधिकारी इन्हें नहीं हटा रहे हैं। वहीं, वन विभाग की ओर से खाली कराई गई एफटीआई के पास की जमीन पर ठेले और फड़ लग रहे हैं। अतिक्रमणकारियों ने एचएन इंटर कॉलेज से लेकर एफटीआई रोड तक फुटपाथ भी कब्जा लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ( बड़ी खबर) बनभूलपुरा बवाल के बाद कुमाऊं विवि की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित, जानिए कब होंगे एग्जाम