उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- अब घर बैठे करा सकेंगे भूमि की रजिस्ट्री

हल्द्वानी। आने वाले समय में भूमि की रजिस्ट्री करने के लिए कार्यालय जाने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। रजिस्ट्रार कार्यालय ऑनलाइन रजिस्ट्री का विकल्प देने की तैयारी कर रहा है। इससे रजिस्ट्री कराने के लिए न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि आवागमन में पैसा भी खर्च नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मलबे पर पहरा, पुराने हिसाब पर सवाल आरबीएम खुदाई की शिकायत के बाद 18 सितंबर से नई व्यवस्था लागू, पहले निकली सामग्री का रिकॉर्ड जांच के केंद्र में!

अभी तक भूमि की रजिस्ट्री कराने के लिए क्रेता-विक्रेता दोनों को रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचना होता है। दो-दो गवाह भी प्रस्तुत करने होते हैं। फिर डीड जमा की जाती है, इसके बाद कार्यालय में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है। फिर एक निश्चित समय के बाद रजिस्ट्री मिलती है। इसके लिए व्यक्ति को फिर कार्यालय पहुंचना होता है। अब रजिस्ट्रार कार्यालय वर्चुअल रजिस्ट्रेशन की सुविधा का विकल्प देने पर काम रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भुजियाघाट में आयोजित 21 दिवसीय नि:शुल्क सिलाई पाठ्यक्रम का समापन समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न