उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

राज्य के इन पांच जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। आज कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई तो कई जगह हल्का कोहरा रहा। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाया रहा।

वहीं, आज पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन दरोगा भर्ती के लिए नई आयु सीमा तय, अब इतने साल से होगा चयन

देहरादून एयरपोर्ट पर आज घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते विजुअलिटी गिरकर मात्र 50 मीटर हो गई। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – शीतलहर के चलते हरिद्वार जिले में प्रभारी जिलाधिकारी ने दो दिन छुट्टी घोषित की

मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ट्रेन और बस की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते यात्रा का समय बढ़ गया है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम के साथ रात में कोहरा छाने से दूसरे शहरों से दून आने वालीं ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। दिल्ली और अन्य शहरों से आने वाली बसें भी दो-तीन घंटे की देरी से दून पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में टांडा के जंगल के किनारे युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा