उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (दुःखद) यहाँ सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी न्यूज़– आज सुबह – सुबह नैनीताल पुलिस के लिए एक दुःखद खबर सामने आई, दरअसल हल्द्वानी के पास चोरगलियां रोड पर सड़क दुर्घटना में एक सिपाही की मौत हो गई। बताया जा रहा था मृतक सिपाही भोटिया पड़ाव चौकी पर तैनात था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ झोलाछाप के क्लीनिक पर प्रसव के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक संचालक सहित स्टाफ मौके से हुआ फरार

जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे अज्ञात वाहन ने चोरगलियां रोड पर सिपाही को टक्कर मार दी थी, जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम आशिक अली (40) पुत्र शाहिद अली निवासी नौशर पीलीभीत रोड खटीमा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आदमखोर गुलदार की दहशत, टिहरी के महर गांव में शूटर तैनात, ड्रोन और ट्रैप कैमरों से हो रही है गुलदार की तलाश