उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहां घर के बाहर टहल रहे अधेड़ को स्कूटी सवार युवकों ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी शहर के वनभूलपुरा में बीते सोमवार की रात को स्कूटी चालक ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। इस हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजन देर रात थाने पहुंचे। वही मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के पास शव परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  (क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में बिंदुखत्ता की डॉ. मोनी जोशी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 32 साबरी मस्जिद इंद्रानगर निवासी शफीक अहमद उम्र 50 वर्ष पुत्र अब्दुल माजिद सोमवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर अपने घर के पास ही सड़क पर टहल रहे थे। उसी समय एक स्कूटी चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वही स्कूटी पर चालक समेत तीन नाबालिक सवार थे। स्कूटी की टक्कर से शरीफ की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और स्कूटी सवारों को घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता- उत्तरायणी कौतिक के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने जमाया रंग

वही मामले की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। स्कूटी कब्जे में लेने के साथ ही तीनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने वनभूलपुरा थाने पहुंच गए, ओर कार्यवाही की मांग करने लगे। उधर मंगलवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) गौला से उपखनिज की निकासी को लेकर कुमाऊं कमिश्नर हुए गंभीर, दिए ये निर्देश

वही एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।