उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- (बड़ी खबर) भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के चलते 12 अगस्त को होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित

देहरादून न्यूज़- राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 12 अगस्त 2025 को प्रदेश के 347 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जानी थी।

 

 

सरकारी आदेश के अनुसार, प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा और 12 अगस्त के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ झील में तैरता मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

 

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तिथि और आगे की जानकारी शीघ्र ही अलग से जारी की जाएगी। फिलहाल सभी परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री धामी ने सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले—सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं

 

 

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी वर्षा का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर भूस्खलन, जलभराव और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं...टैक्सी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एंबुलेंस में थम गई नवजात की सांसें, पढ़े पूरी खबर...