उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ अस्पताल में नवजात पौत्री को देखने पहुंची थी बुजुर्ग महिला, ऐसी बात सुनीं की आ गया सदमा, मौके पर हुई मौत

हल्द्वानी एसटीएच में नवजात पौत्री को देखने पहुंची बुजुर्ग महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की अनुमति पर पोस्टमार्टम के बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर निवासी कैलाश ने बताया कि उनकी मौसी रामप्यारी उम्र 60 वर्ष यूपी के रामपुर स्थित अजीमनगर थानाक्षेत्र के भोजवक्काल में रहती थीं। उनकी बेटी रजनी डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। पांच मार्च को रजनी ने बच्ची को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर रामनगर पुलिस ने 02 अलग-अलग मामलों में 01 कुंतल 27 किलोग्राम गांजा किया बरामद

रामप्यारी नवजात पौत्री को देखने एसटीएच पहुंचीं लेकिन अस्पताल में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक बेटी का ऑपरेशन होने की बात सुनकर उन्हें सदमा लगा था। कुछ ही देर में डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 17 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने को लेकर मजिस्ट्रेट को पत्र सौंपा। मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर महिलाओं और युवक के बीच मारपीट, थप्पड़ों का वीडियो वायरल; आरोपी गिरफ्तार