उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- टैक्स नहीं देने वालों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 2393 व्यावसायिक वाहन स्वामियों को नोटिस, 383 पर आरसी

हल्द्वानी न्यूज़– वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही परिवहन विभाग ने टैक्स वसूली अभियान तेज कर दिया है। लंबे समय से बकाया मोटर वाहन टैक्स की वसूली को लेकर विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत 2393 व्यावसायिक वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 383 वाहन मालिकों के खिलाफ आरसी (राजस्व वसूली प्रमाण पत्र) की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला खनन को लेकर जिला प्रशासन की मौजूदगी में स्टोन क्रेशर और खनन व्यवसायियों ने अपने-अपने रेट किए तय

 

परिवहन विभाग के अनुसार, इन व्यावसायिक वाहनों पर कुल 57 करोड़ 53 लाख रुपये से अधिक का मोटर वाहन टैक्स बकाया है, जो कई वर्षों से जमा नहीं किया गया था। विभाग का कहना है कि बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कई वाहन स्वामियों ने टैक्स जमा नहीं किया, जिसके बाद सख्त कदम उठाया गया।

 

संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी गुरदेव सिंह ने बताया कि टैक्स बकाया रखने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी एआरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि बकाया टैक्स रखने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अतिक्रमण और गंदगी को लेकर नगर निगम हुआ सख्त, लगाया हजारों का जुर्माना

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि टैक्स बकाया रखने वाले व्यावसायिक वाहन सड़क पर चलते हुए पाए जाते हैं, तो उन्हें जब्त किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा तैयार की गई आरसी को जिलाधिकारी को भेज दिया गया है, जिसके बाद अब जिला प्रशासन स्तर पर राजस्व वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी फिसलने के बाद किशोर के सिर पर चढ़ी बाइक, मौत

 

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से टैक्स बकाया रखने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि विभाग ने साफ संकेत दिया है कि बकाया टैक्स की वसूली को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।