उत्तराखण्डकुमाऊं,

स्वतंत्रता दिवस पर हिम्मतपुर चौमवाल के लाल को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री ने पुलिस उपाधीक्षक योगेश चंद को “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किया

लालकुआं न्यूज़- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

 

इसी क्रम में दुर्गापालपुर परमा पंचायत के हिम्मतपुर चौमवाल निवासी एवं देहरादून में तैनात पुलिस उपाधीक्षक योगेश चंद को “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में गौशाला में लगी भीषण आग, महिला व बेटी झुलसी, भैंस के बच्चे की मौत

 

 

अपने क्षेत्र के इस लाल को सम्मान मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल, भाजपा मंडल मंत्री दिवान सिंह पंवार, श्रीधर उनियाल समेत क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को शुभकामनाएं दीं। पूर्व प्रधान प्रमोद चंद एवं गरिमा चंद ने भी क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक-युवती को प्री वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, डूबने से बेहोश हुआ युवक, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाया दोनों को