उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी हिंसा- बिहार से काम की तलाश में आया था प्रकाश, बनभूलपुरा कांड में गोली लगने से हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़- पांच दिन पहले बिहार के भोजपुर जिले के छैनेगांव निवासी 24 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह घर से काम की तलाश में हल्द्वानी आया। मगर उसे यहां मौत मिली। बनभूलपुरा में उपद्रवियों की गोली लगने से उसकी जान चली गई। बनभूलपुरा कांड के दौरान सिर में तीन गोलियां लगी। रविवार को प्रकाश के जीजा हल्द्वानी पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के बाद बिहार लेकर गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी जीएसटी चोरी को लेकर हुए सख्त, अधिकारियों से लेकर फर्म तक नहीं बचेंगे कोई भी भ्रष्टाचारी अब।

हल्द्वानी पहुंचे बिहार के भोजपुर जिला निवासी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि प्रकाश कुमार सिंह पुत्र श्याम देव सिंह उनका साला था। उसने इसी वर्ष ग्रेजुएशन किया था। आठ फरवरी को प्रकाश ने काम की तलाश में उत्तराखंड के हल्द्वानी जाने की बात कही थी। छह फरवरी को वह घर से निकल गया और आठ को हल्द्वानी पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नकाबपोश बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर छह राउंड की फायरिंग, मचा हड़कंप

हल्द्वानी पहुंचने के बाद स्वजन प्रकाश को फोन करते रहे, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इस पर स्वजन को चिंता सता रही थी। शनिवार को प्रकाश के नंबर पर फोन किया। पुलिस ने फोन रिसीव कर प्रकाश के मौत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकाश सात भाई-बहनों में छठे नंबर का था। जिसमें पांच बहनें बड़ी व एक भाई छोटा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक को रोजगार नहीं मिला तो करने लगा अवैध शराब की बिक्री, पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया।

तीन बहनों की शादी हो चुकी है। घर का बड़ा बेटा होने पर प्रकाश के ऊपर कई जिम्मेदारी थी। इसकी जेब में पुलिस को एक मंगलसूत्र, 50 रुपये और रुद्राक्ष भी मिला। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रकाश बनभूलपुरा में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किस असलहे से हुई है।