उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ देखते ही देखते आग का गोला बना कैंटर, लपटें देख चिल्लाते रहे लोग, देखे वीडियो

हल्द्वानी के रानीबाग चुंगी के पास एक कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कैंटर ट्रांसपोर्ट से सामान और ईंट लेकर थराली जा रहा था। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं - नगर पंचायत लालकुआँ से भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने कराया नामांकन, विधायक डॉ मोहन बिष्ट भी रहे मौजूद

 

रानीबाग चुंगी के पास कैंटर संख्या यूके 04-सीबी 5277 मे अचानक आग लग गई। चालक प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी सिरकोट बैजनाथ आग में झुलसा है। कैंटर ट्रांसपोर्ट से सामान और ईंट लेकर थराली जा रहा था। कैंटर में आग लगने की वजह से रानीबाग रोड में दोनों ओर जाम लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ( काम की खबर) हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग आज रहेगा बन्द, करनी होगी इस रूट से यात्रा, जाने वजह