उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- आज से बनेंगे आय, जाती, सहित अन्य प्रमाण पत्र, अमीन लगाएंगे रिपोर्ट, राजस्व उपनिरीक्षक नहीं कर रहे कार्य

राजस्व उपनिरीक्षकों की ओर से प्रमाण पत्र जांच का कार्य नहीं करने के कारण स्थायी, आय, जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए डीएम ने कार्य प्रभावित होने के कारण जांच का काम अग्रिम आदेशों तक संग्रह अमीनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा- अगले बजट सत्र तक आएगा अब तक का सबसे सशक्त भू-कानून, यूसीसी पर कही ये बड़ी बात

रामनगर, हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं तहसील में स्थायी, जाति, आय प्रमाणपत्रों की जांच का काम बंद है। राजस्व उपनिरीक्षकों ने सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले प्रमाण पत्र की जांच करने से साफ मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - अब अगर बाइक तेज गति से दौड़ाई तो सीधा आपके मोबाईल पर आएगा चालान, परिवहन विभाग ने तय की गति सीमा

इस कारण लोगों के जरूर प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए डीएम ने यह काम अग्रिम आदेशों तक संग्रह अमीनों को सौंप दिया है। ऐसे में आज से जरूरी प्रमाणपत्र बनने लगेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रुद्रपुर में बाढ़ जैसे हालात, डैम में पानी आने से स्थिति भयावह, 300 लोगों को सुरक्षित निकाला, 150 से ज्यादा मकानों में घुसा पानी