उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार- यहाँ मुरादाबाद रोडवेज डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ पार्किंग में गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार

हरिद्वार में रविवार शाम मुरादाबाद रोडवेज डिपो की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सीसीआर के सामने ऊंचा पुल पर पलट गई और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गेट के पास नीचे जा गिरी। बस के नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली लालकुआं के हेड मोहर्रिर भीम कुमार बने एएसआई, अधिकारियों ने कंधे पर लगाए स्टार, लगा बधाइयों का तांता

 

घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। मुरादाबाद रोडवेज की बस हरिद्वार आई थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए बस पलटकर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री  गेट पर नीचे गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ किराए के मकान में चल रहा था गंदा धंधा, सैक्स रैकेट में महिला सरगना समेत 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस के मुताबिक बस में लगभग 35 से 40 सवारियां बैठी थीं।  20-25 यात्री घायल हो हुए है । घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस को बाहर निकलवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ पापा की परियां स्कूटी पर उड़ीं, तो उत्तराखंड पुलिस ने जन-हित में जारी किया ये वीडियो