उत्तराखण्डकुमाऊं,

स्वास्थ्य विभाग टीम ने हल्दूचौड़ के क्लीनिकों पर की छापेमारी, तीन क्लीनिकों पर 1 लाख 40 हजार का लगाया जुर्माना

लालकुआँ न्यूज़- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को हल्दूचौड़ में क्लीनिकों पर छापेमारी की। जिसमें अवैध रूप से चल रहे तीन क्लीनिकों व एक मेडिकल स्टोर पर 1 लाख 40 हजार का जुर्माना लगाया गया, साथ ही संचालकों को दो दिन के भीतर अभिलेख लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अब रसूखदारों पर प्रशासन की नजर, किसी का बड़ा गेट तो किसी का आंगन कब्जे की जमीन पर खड़ा, अब चलेगा पिला पंजा

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 श्वेता भंडारी के नेतृत्व में हल्दूचौड़ में छापेमारी की। इस दौरान हल्दूचौड़ स्थित डीके क्लीनिक का एस्टेब्लिशमेंट बिल में नेचरोपैथी के तहत पंजीकरण पाया पर संचालक के एलोपैथी की प्रैक्टिस करते पाए जाने पर उसका 20 हजार का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) उत्तराखंड में IAS और IFS अधिकारियों के तबादले, तत्काल प्रभाव से जारी हुए आदेश, देखे लिस्ट

 

वही कमलेश मेडिकल स्टोर संचालक के एलोपैथी की प्रेक्टिस करने पर 50 हजार, वीके क्लीनिक का पंजीकरण न होने व अनियमिताएं मिलने पर संचालक का 50 हजार और श्रीवास्तव क्लिनिक का 20 हजार का चालान किया और साथ ही सभी क्लिनिको को बंद कर अभिलेखों के साथ सीएमओ कार्यालय तलब किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाला: सीएम धामी का बड़ा एक्शन, होमगार्ड्स विभाग के DIG अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, संयुक्त जांच समिति गठित