उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

हरिद्वार में प्रेम प्रसंग के शक में डबल मर्डर: बहन और पड़ोसी को गोली मारने वाला भाई एनकाउंटर में गिरफ्तार

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले में प्रेम प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई अमन कश्यप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। झबरेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन कश्यप ने चार दिन पहले अपने पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और अपनी सगी बहन रूपा को भी गोली मार दी। दोनों हत्याओं के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

 

 

करीब एक साल से चल रहा था विवाद

पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया कि उसे अपनी बहन रूपा और पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज के बीच प्रेम प्रसंग का शक था। इसी बात को लेकर करीब एक साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां तीन बाघो ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर किया हमला, ग्रामीण की मौके पर का दर्दनाक मौत क्षेत्र में डर का माहौल।

 

 

गांव के तानों से परेशान होने का दावा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर उसे गांव में ताने सुनने पड़ रहे थे और वह खुद को शर्मिंदगी महसूस कर रहा था। उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उसने गुस्से में दोनों की हत्या करने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेपरलेस होगी जमीनों की रजिस्ट्री

 

 

पहले पड़ोसी को मारी गोली

शनिवार सुबह अमन तमंचा लेकर अपने पड़ोसी मुन्ना उर्फ सूरज के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां उसने मुन्ना पर गोली चला दी। गोली लगने से मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा।

 

 

घर पहुंचकर बहन की भी हत्या

पड़ोसी की हत्या के बाद अमन ने अपनी बहन रूपा को भी गोली मार दी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक के बाद एक दो हत्याओं की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 600 फीट गहरी खाई में गिरकर अधिवक्ता की मौत

 

 

झबरेड़ा में पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

दोहरी हत्या के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने झबरेड़ा क्षेत्र में आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख अमन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।

 

 

पुलिस ने घायल अमन कश्यप को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अब पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए अवैध तमंचे के बारे में भी जानकारी जुटा रही है कि वह आरोपी के पास कहां से आया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।