उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

भारी बारिश अलर्ट : इस जिले में 28 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून की ओर से बुधवार दोपहर 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में 28 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने व अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा दौर की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा के सामने छलका महिलाओं का दर्द, हम करते हैं तौबा, पत्थरबाजों का नहीं देंगे कभी साथ'

 

 

इसी चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चमोली जिले के समस्त शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग, नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाई आवाज

 

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में इस निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को भी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पंचायती चुनाव बवाल : पांच सदस्यों के अपहरण प्रकरण में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में, दो निलंबित-सीओ व एसओ का तबादला

 

 

 

👉 प्रशासन ने अभिभावकों व बच्चों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सतर्कता बरतें।