उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले; 10 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में कुल 10 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा देहरादून और हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी (ADM) की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

 

 

शासन के आदेश के अनुसार, अब तक नैनीताल के जिलाधिकारी रहे IAS ललित मोहन रयाल को इस पद से हटाकर मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। उन्हें अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या।

 

 

वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी रहे IAS अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। IAS दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इस बदलाव के साथ ही दोनों जिलों की प्रशासनिक कमान नए अधिकारियों को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर पिकअप नदी में गिरा, महिला की मौत, 2 लापता

 

 

इसके अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के प्रबंध निदेशक IAS विनीत तोमर को उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं IAS निधि यादव को अपर सचिव के साथ निदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

PCS अधिकारियों के तबादलों में भी बदलाव किया गया है। कृष्ण कुमार मिश्र को हरिद्वार का नया अपर जिलाधिकारी (ADM) बनाया गया है, जबकि वैभव गुप्ता को देहरादून का नया ADM नियुक्त किया गया है। PCS पंकज कुमार उपाध्याय को ADM हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

 

वहीं, सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल और सुधीर कुमार को अल्मोड़ा में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।