उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून सहित कुमाऊं के इन दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़- राज्य के आठ जिलों में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि इनमें से तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नैनीताल जनपद समेत तराई भाबर के अधिकांश पटवारी कल से रहेंगे कार्य बहिष्कार हड़ताल में, यह प्रमाण पत्र बनाने वालों को आएंगे दिक्कतें

 

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आंवला एकादशी से शुरू हुआ होली पर्व, 3 मार्च को ग्रहण के चलते 4 मार्च को रंगोत्सव

 

वहीं देहरादून  में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। उधर, बुधवार को देहरादून के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 15 मार्च को इन दो जनपदों में अवकाश घोषित