उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: चार जिलों में अलर्ट, 37 सड़कें बंद, नदियों में बाढ़ की आशंका

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने भूस्खलन, सड़कों के अवरुद्ध होने, और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात की चेतावनी दी है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर निकले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बारिश से ग्लेशियरों की बर्फ तेजी से पिघल सकती है, जिससे नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है। इसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में कोरोना के रोजाना बढ़ रहे आंकड़े, रहे सावधान

 

 

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

शनिवार को प्रदेश भर में लगातार बारिश से 37 सड़कें बंद हो गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोनिवि के पोर्टल के अनुसार दोपहर बाद कुछ इलाकों में मौसम साफ होने पर सड़कों को खोलने का कार्य शुरू किया गया। देर शाम तक कई सड़कें खोल दी गई थीं, लेकिन 37 मार्ग अब भी बाधित हैं। लोनिवि के एचओडी राजेश शर्मा ने बताया कि बंद सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विजलेंस की टीम ने नाजिर को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

दून में बारिश से गिरा पारा, यातायात प्रभावित

देहरादून में शनिवार को दिनभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और राहगीरों तथा वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिन स्थानों पर सीवर, पेयजल और बिजली लाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई थी, वहां समस्या ज्यादा गंभीर रही।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ युवक को हंगामा काटना पड़ा भारी, हुआ मुकदमा दर्ज, पढ़े पूरी खबर।

 

 

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जलभराव और निर्माण कार्यों से उत्पन्न समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें।

 

आपदा प्रभावितों को राहत

सदर तहसील के अंतर्गत 24 आपदा प्रभावित परिवारों को 7.85 लाख रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए गए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।