उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में लिव-इन पार्टनर की हत्या: आरोपी ड्राइवर ने थाने जाकर किया आत्मसमर्पण

हरिद्वार जनपद के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एसीएमओ के ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की लोहे की रोड से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के पॉश इलाके में धर्म परिवर्तन का आरोप, दो महिलाएं हिरासत में; लालच देकर लोगों को बना रहीं थीं निशाना

 

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। उसने शिवलोक कॉलोनी निवासी पिंकी की हत्या की। पिंकी इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और उनकी एक आठ वर्षीय बेटी भी है। वहीं, आरोपी मुकेश के पहले से दो बेटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाई कोर्ट में आज खुलेंगे अदालतों के दरवाजे, बकरीद की छुट्टी 28 मई को शिफ्ट

 

 

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और हत्या में प्रयुक्त लोहे की रोड भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के आसार, जल्द दस्तक देगी कड़ाके की ठंड

 

 

प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।