उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहाँ घर में मिली पति-पत्नी का लाश, दोनों शवों के बीच में पड़ा था पांच दिन का मासूम बेटा।

देहरादून न्यूज़- यहाँ टर्नर रोड पर एक मकान में मिला पति पत्नी का शव मिला है। दोनों शवों के बीच में उनका पांच-छह दिन का बेटा पड़ा मिला। पुलिस ने बाहर से ताला तोड़कर शवों को बरामद किया। मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ ने दूसरी शादी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने किए कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था। पहली पत्नी सहारनपुर में ही रहती है। पहली पत्नी काशिफ को शुक्रवार से फोन कर रही थी, मगर कोई जवाब नहीं आया। काशिफ यहां पर जेसीबी चलाता था। जब संपर्क नहीं हुआ तो काशिफ की पत्नी ने उसके दोस्त से संपर्क किया। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। दोनों शव फूले हुए थे। काशिफ अकसर बाहर से ताला लगाकर रखता था। वह अंदर आने के लिए घर का पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कीड़ाजड़ी निकालने गए दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत