उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहाँ जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने अपनी सूंड से उठाकर पटका, महिला अस्पताल में भर्ती।

कोटद्वार न्यूज़– उत्तराखंड के कोटद्वार में एक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। जिसमे महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- भुवन पांडे को बनाया लालकुआं नगर कांग्रेस का अध्यक्ष

इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। वही साथ में आई महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी वहीं से भाग गया। इस घटना की जानकारी साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। जिसका का इलाज चल रहा है।