उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

यहां तीन साल की मासूम बच्ची को क्यों दी खौफनाक मौत की सजा, इस मर्डर की बात से पुलिस भी हुई हैरान

उत्तराखंड के इस जिले में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 3 साल की मासूम बच्ची के मर्डर की कहानी जानकर पुलिस भी दंग रह गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हत्यारोपी महिला तक पहुंच पाई। वही आरोप है कि महिला ने 3 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी। इस मामले में पिता ने तहरीर दी है।

सितारगंज में 3 वर्षीय बच्ची की हत्या उसकी रिश्तेदारी में लगती ताई ने कर दी। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद महिला पर शक पुख्ता करने के बाद केस दर्ज कर लिया। वही तहरीर बच्ची के पिता ने दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली Old Age Pension में बदल गया यह नियम, अब दोगुना फायदा, पढ़ें लेटेस्‍ट अपडेट

शनिवार दोपहर 1:25 बजे नयागांव की 3 वर्षीय बालिका आयत पुत्री महफूज खान को उसकी मां फिजा बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंची थी। वहीं सीएमएस डॉक्टर अभिलाषा पांडे ने बालिका को देखा और मृत घोषित कर दिया। वही मामला गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वही पिता महफूज ने पुलिस को बताया की आयत शनिवार दोपहर में आंगन में खेल रही थी।

जब बच्ची नही मिली तो उसको तलाशा गया । जो घर के सामने बन रहे मकान के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली। उसने बताया कि सीसीटीवी में उसकी बच्ची आयत पड़ोसी मुस्कान पत्नी मकदूम के घर जाती दिखी। कुछ देर बाद मुस्कान आयत को घर से रखकर लौटती दिखी। वही कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (जॉब अलर्ट) UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन किया जारी, 613 पदों के लिए कल से करे आवेदन

फुटेज ने पूरे प्रकरण को साफ कर दिया
आयत को अचेतवस्था में अस्पताल लाया गया था। तो हत्यारोपी रिश्ते की ताई मुस्कान भी आयत और उसकी मां फिजा के साथ अस्पताल पहुंची थी। फिजा अपनी बच्ची को लेकर इमरजेंसी कक्ष में गई थी। लेकिन मुस्कान इस दौरान टेंपो में ही बैठी रही।

वह बार-बार बेहोश होने की बात बताती रही। वही परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व मुस्कान की नवजात बेटी की मौत हो गई थी। इसके बाद वह झगड़ा करने लगी। मुस्कान आयत की मां के छिटाकशी करने से ईर्ष्या रखती थी। मुस्कान आयत की नजदीकी रिश्ते में ताई लगती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां डाकघर का इंस्पेक्टर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सीबीआई ने दबोचा

माँ और पिता बेसुध
आयत की मौत से घर में कोहराम मचा है। आयत की मां गर्भवती है। पिता ई रिक्शा चलाता है। आयत इकलौती बेटी थी। उसकी मौत से मां और पिता बेसुध है। पिता ने सोशल मीडिया में पहले दो वीडियो भी डाली है। इसमें वह अपनी बेटी के लिए काफी प्यार जाता रहा है।