लालकुआं में आयोजित पुरुषों की बैठकी होली में थिरके होल्यार

लालकुआं न्यूज़– नगर के प्रसिद्ध होल्यार आनंद बल्लभ लोहनी के घर आयोजित बैठकी होली में होल्यारों ने नदी यमुना के तीर कदम चढ़ी कान्हा बजाए गयो बांसुरिया सहित विभिन्न होली गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यहां वार्ड नंबर 4 निवासी वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी आनंद बल्लभ लोहनी के घर में आयोजित लगातार 55 वर्ष से चल रही बैठकी होली में प्रमुख होल्यारों द्वारा गाये गये। सुंदर होली गायन से क्षेत्रवासी मंत्रमुग्ध हो गये।
इस दौरान होल्यार पंडित आनंद बल्लभ लोहनी ने अपने होली गायन में कहा जल कैसे भरू जमुना गहरी, सजना घर आवे कौन दिना, होल्यार प्रकाश जोशी ने जोगी आयो शहर में व्यापारी, अंबा के भवन में विराजे होरी, रमाकांत पंत ने बलमा मत बोलो मैं बिखर जाऊंगी, मत मारो मोहना पिचकारी, भगवत लोहनी ने गोरी प्यारो लागे थारो झनकारो, वाह रे वाह रे गुलाल मेरो पिया होली को खेलैया, महेश चौधरी ने मत बोलो यशोदा नंदन को तथा सीता राम को ब्याह जनकपुर जाना है, भुवन पांडे ने यशोदा तेरो लाल बढ़ो झगड़ो सहित विभिन्न होली के गीत गाये गये।
इस दौरान बीच बीच में होल्यारों को अल्पाहार भी कराया गया। बैठकी होली में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, कृष्णानंद भट्ट, दीप लोहनी, खीम सिंह खाती, प्रदीप डॉर्बी, पूरन तिवारी, राजेंद्र खत्री, दिनेश लोहनी, हेमंत पांडे, सोनू भट्ट, योगेश उपाध्याय, खजान त्रिपाठी, पंडित चंद्रशेखर जोशी, हरीश चमोली और और हरीश देवराड़ी सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
