उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लालकुआँ- यहाँ बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, दी पिता की चिता को मुखाग्नि, घाट में मौजूद लोगों की आंखें हुई नम यह देख

लालकुआं न्यूज़- नगर के मिठाई विक्रेता कृष्णानंद खोलिया के आकस्मिक निधन के बाद गमगीन माहौल में निकाली गई उनकी शव यात्रा में चल रही उनकी दोनों बेटियों ने रानीबाग पहुंचकर हिंदू रीति रिवाज की तमाम मर्यादाओं को तोड़ते हुए पुत्र का फर्ज स्वयं निभाते हुए अत्यंत गमगीन माहौल में अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी, इस दौरान चित्रशिला घाट में मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- त्रिस्तरीय पंचायतों में बढेगा ओबीसी का प्रतिनिधित्व


विदित रहे कि 58 वर्षीय दिवंगत कृष्णानंद खोलिया अपने पीछे पत्नी शोभा खोलिया, दो बेटियों सोनू और तारा को छोड़ गए हैं। स्वर्गीय कृष्णानंद की दोनों बेटियों सोनू और तारा ने पिता की मौत के बाद न केवल अपनी मां को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बल्कि वह बेटों की तरह पिता के अंतिम संस्कार एवं अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: MBPG कॉलेज गेट पर बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ीं दो छात्राएं, लात-घूंसे चले, बाल नोचे

वही दोनों बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कांधा देने के साथ-साथ श्मशान घाट में चिता तैयार करने में सहयोग दिया तथा अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देकर फर्ज अदा किया। लालकुआं नगर में पहली बार बेटियों द्वारा पिता की चिता को मुखाग्नि देने की घटना के बाद हर कोई दोनों बेटियों के साहस की प्रशंसा कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम- यहाँ पहले पिता का किया मर्डर, पत्नी जान गई राज तो पत्नी के सिर में मारी गोली, दरोगा पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ में पति गिरफ्तार