उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में खौफनाक भाई-भाई का कत्ल: शराबी बड़े भाई ने स्टील के लोटे और तख्त से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या

हल्द्वानी (नैनीताल)- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले स्टील के लोटे से सिर और चेहरे पर हमला किया, फिर करीब एक घंटे तक तख्त और जमीन पर पटक-पटककर मारता रहा। इस दौरान आरोपी बीच-बीच में घायल भाई को पानी भी पिलाता रहा और तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

 

घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा इलाके की है। मृतक की पहचान सोनू जायसवाल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका बड़ा भाई संदीप जायसवाल है।

 

🔹 शराब पीकर घर पहुंचा, मां से भी की मारपीट
मृतक के भतीजे अंकित के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे संदीप जायसवाल शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने बीमार छोटे भाई सोनू से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। जब सोनू की मां ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने अपनी मां के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : (सावधान) अब जिले में इन स्थानों पर नहाते हुए दिखाई दिए, तो होगी सख्त कार्यवाही

 

परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने पहले स्टील के लोटे से सोनू पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर उसे जमीन और तख्त पर पटक-पटककर पीटता रहा।

 

🔹 लोडेड तमंचे से परिवार को डराया
मारपीट के दौरान आरोपी के हाथ में 315 बोर का लोडेड तमंचा भी था। उसने तमंचा लहराकर परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा,
मैं इसे मार दूंगा, सुबह श्मशान में जलाऊंगा। तुम सब अंदर चले जाओ, वरना तुम्हें भी मार दूंगा।”
तमंचे के डर से परिजन कमरे में खुद को बंद करने को मजबूर हो गए। इसके बाद आरोपी करीब एक घंटे तक सोनू को बेरहमी से पीटता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  यहां पति का पत्नी से हुआ विवाद, तो पति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

 

🔹 अस्पताल में मृत घोषित
किसी तरह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

🔹 हत्या का पुराना अपराधी है आरोपी
कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी संदीप जायसवाल का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से हत्या (धारा 302) और हत्या के प्रयास (धारा 307) के मामले दर्ज हैं।

 

साल 2014 में उसने अपने दोस्त की हत्या की थी, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह 2025 में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

इतना ही नहीं, 2020 में ट्रायल के दौरान आरोपी ने जज को जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों का कहना है कि संदीप अक्सर घर में मारपीट करता रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां ट्रकों की भिड़ंत से निकला आग का गोला, वाहन के अंदर फंसे चालक की जिंदा जलने से हुई मौत

🔹 तीन दिन पहले पड़ोसियों से हुआ था झगड़ा
परिवार के अनुसार, तीन दिन पहले आरोपी का पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। उसने छोटे भाई सोनू से झगड़े में साथ देने को कहा था, लेकिन सोनू ने मना कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज चल रहा था।

 

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी।

🔹 इलाके में दहशत, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।